यूपी में देवर के प्रेमजाल में फंसी भाभी ने रच डाली खौफनाक साजिश, पति की गोली मारकर कराई हत्या
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:50 AM
UP News : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात ने अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। नगला हिमाचल गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी और सगे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच दी और उसे अंजाम भी दे दिया। घटना 17 जून की रात की है, जब गांव निवासी ट्रक चालक ऋषि कुमार की उसके ही चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस खौफनाक षड्यंत्र की पटकथा उसकी पत्नी ललिता और देवर नीरेश ने मिलकर लिख डाली थी और उसे अंजाम दिया।
शादी से पहले ही शुरू हो गया था रिश्ता
पुलिस जांच में सामने आया है कि ललिता और नीरेश के बीच विवाह से पहले से ही अवैध संबंध थे। विवाह के बाद जब पति ऋषि को इसकी भनक लगी, तो पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होने लगे। इससे परेशान होकर दोनों ने ऋषि को रास्ते से हटाने की ठानी। एसपी ग्रामीण अमृत जैन के मुताबिक, नीरेश ने 17 जून की रात ऋषि को शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। अगली सुबह गांव के बाहर उसका शव बरामद हुआ, जिसे गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तीन विशेष टीमों का गठन कर छानबीन शुरू की। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली और ललिता तथा उसके प्रेमी नीरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अवैध रिश्ते की आग में बुझ गई एक जिदगी
जांच में यह भी पता चला कि वारदात के दिन ललिता अपने देवर के घर गई थी और दोनों ने गांव छोड़कर अन्यत्र बसने की योजना भी बना ली थी। लेकिन इससे पहले कि वे फरार होते, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एसपी ने इस घटना को रिश्तों के पतन और अंधे प्रेम की त्रासदी करार दिया। उन्होंने कहा, "जब प्रेम अंधा हो जाता है और सामाजिक मयार्दाएं टूटती हैं, तो उसका अंत सिर्फ बबार्दी ही होता है।" UP News