चाय ना मिलने पर इंस्पेक्टर साहब ने की मारपीट, वीडियो वायरल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:41 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:41 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में सीएम योगी की पुलिस बेलगाम होती जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान लगातार बेगुनाह लोगों पर अपना गुस्सा दिखाती नजर आ रही है। अभी हरदोई जिले में डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि, ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से सामने आया है।
UP News
जहां उत्तर प्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने चाय लाने में देरी करने पर चाय वाले की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसने दुकान पर रखे दूध के बर्तन को जमीन पर फेंक दिया। जिससे दुकानदार का कई लीटर दूध बर्बाद हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इंस्पेक्टर ने की मारपीट
दरअसल लखीपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक चौराहे पर राहुल नाम का व्यक्ति सड़क किनारे चाय बेचकर अपने घर की रोजी-रोटी चलाता है। वह पुलिस थाने को भी चाय मुहैया कराता है। पीड़ित राहुल का कहना है कि कोतवाली से एक होमगार्ड उसके पास आया और बोला कि साहब ने दो चाय मंगाई है। जिसको हमें ले जाने में देर हो गई तो कोतवाली में तैनात दरोगा रमाकांत तिवारी ने हमारे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। करीब 28 लीटर दूध से भरा भगोना जमीन पर गिरा दिया।
पीड़ित का दूध भी बिखेरा
चाय बेचने वाले पीड़ित राहुल ने बताया सुबह का टाइम था और हम दूध गर्म कर रहे थे। तभी होमगार्ड आया और बोला कि दो चाय लेकर थाने आओ तो हमने कहा 10 से 15 मिनट लगेंगे। चाय भिजवा देंगे। उसके बाद वह चला गया। फिर दरोगा जी आए और गुस्से में हमारा दूध का भगोना पलट दिए। मुझे मारते-मारते ले गए। उन्होंने मेरा 28 लीटर दूध बर्बाद किया और मुझे जमकर मारा पीटा भी।
UP News घटना की वीडियो हुई वायरल
इंस्पेक्टर के द्वारा की गई मारपीट की पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर दारोगा द्वारा चाय दुकानदार की पिटाई और दूध फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी ईस्ट पवन गौतम ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दे दिए हैं।
एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
इंसपेक्टर के द्वारा की गई मारपीट के इस मामले को लेकर लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी (ईस्ट) पवन गौतम ने बताया कि इसकी जांच क्षेत्राधिकारी को दी गई है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।