उत्तर प्रदेश में जगद्गुरु रामभद्राचार्य का विवादित बयान, कहा- "वेस्ट यूपी मिनी पाकिस्तान जैसा लगता है"
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
14 Sep 2025 01:17 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
14 Sep 2025 01:17 PM
विक्टोरिया पार्क में चल रही रामकथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान नया विवाद खड़ा कर गया है। चरण पादुका पूजन के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "वेस्ट यूपी आज मिनी पाकिस्तान जैसा प्रतीत होता है।" यही नहीं, उन्होंने दावा किया कि देश में हिंदू संकट के दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। रामभद्राचार्य ने मंच से आह्वान किया कि हर हिंदू परिवार को अपनी संतानों को धर्मशिक्षा देनी होगी और प्रत्येक घर में धर्म की पाठशाला शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा, "हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं।" UP News :
"बहुत सहन कर लिया, अब सजग होना होगा"
अपने संबोधन में जगद्गुरु ने कहा कि हिंदू धर्म ही ऐसा धर्म है जो "वसुधैव कुटुंबकम" की भावना सिखाता है और पूरी दुनिया को परिवार मानता है। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि लंबे समय से हिंदुओं की सहनशीलता को कमजोरी समझा गया है। "देश को नपुंसक बना दिया गया, लेकिन अब और सहन नहीं किया जा सकता।"
एक बार फिर बयान बना विवाद का विषय
उन्होंने आपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुओं को अब तटस्थ नहीं, बल्कि सक्रिय होकर संगठित होना होगा। आरोप लगाया कि बिना अपराध किए हिंदुओं को मारा जा रहा है और ऐसे लोगों को समाप्त कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि "हर हिंदू के कम से कम तीन संतानें जरूर होनी चाहिए। "यह पहली बार नहीं है जब रामभद्राचार्य अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आए हों। हाल ही में उन्होंने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के संस्कृत ज्ञान को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर देशभर में विरोध हुआ। बाद में उन्हें सफाई भी देनी पड़ी। अब मेरठ में दिया गया उनका "वेस्ट यूपी मिनी पाकिस्तान" वाला बयान फिर से विवाद का विषय बन गया है। UP News :