कलयुगी पति : 'बाहरवाली' के चलते 'घरवाली' को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:42 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:42 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्नाव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
UP News
मामला मौरावा थाना क्षेत्र के गुलरीहा गांव का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
पति का था 'बाहरवाली' से चक्कर
आरोपी की पहचान सुरेश के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। जिसके चलते आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात आरोपी देर रात घर पहुंचा और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को जमकर पीटा और बिना सोचे-समझे उसकी गला दबाकर मौत की घटना को अंजाम दिया। खबरों की मानें तो 18 साल पहले दोनों की शादी हुई थी और पिछले दो सालों से उसका किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था।
आधी रात बच्चों को घर से निकाला
मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि, उनकी भतीजी का फोन आया और उसने बताया कि पापा मम्मी को मारकर चले गए। जब वो मौके पर पहुंचा तो बहन जमीन पर पड़ी थी उसकी नाक से खून निकल रहा था और पास में एक लोहे का सरिया पड़ा हुआ था। गले में काला निशान भी पड़ा हुआ था। मृतका के भाई का कहना है कि बहनोई दूसरी महिला के चक्कर में पड़े हुए है। वो रात में घर आए और बच्चों को बाहर निकाल दिया और बहन की हत्या कर दी।
आरोपी जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में UP News
इस मामले पर सीओ ने बताया कि, थाना मौरावा में एक सूचना मिली थी कि गंगाराम पुत्र रामअवतार की भतीजी आरती को उसके पति सुरेश गुप्ता ने गला दबाकर हत्या कर दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आरोपी फरार है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।