UP NEWS : खुशी दुबे को जमानत मिलना न्याय की जीत: प्रियंका गांधी
UP NEWS
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:29 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:29 AM
UP NEWS : नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार को कहा कि यह न्याय की जीत हुई है।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए खुशी दुबे को महीनों तक प्रताड़ित किया जो अन्याय की पराकाष्ठा है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, कानपुर की खुशी दुबे को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गई। भाजपा सरकार द्वारा अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए उसे जेल में डालना और महीनों तक प्रताड़ित करना अन्याय की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा, माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्याय की जीत हुई है।
उच्चतम न्यायालय ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को बुधवार को जमानत दे दी। यह मामला जुलाई 2020 में कानपुर के एक गांव में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए आठ पुलिसकर्मियों की हत्या से संबंधित है।
खुशी दुबे का पति अमर बाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। खुशी पर आरोप है कि उसने विकास दुबे को गिरफ्तार करने गये पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बारे में सह-आरोपियों को बताया था।