उत्तर प्रदेश के इस शहर में एलडीए का मेगा प्रोजेक्ट : 15 हजार प्लॉटों के साथ होगा विकसित
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:29 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तेजी से उत्तर भारत का रियल एस्टेट और लॉजिस्टिक हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश का लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने वरुण विहार योजना के तहत बड़े पैमाने पर रिहायशी और व्यावसायिक प्लॉट उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश की इस योजना के अंतर्गत 15,000 से अधिक प्लॉट और 300 एकड़ का लॉजिस्टिक पार्क/ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा। UP News :
5,610 एकड़ में फैली मेगा योजना
* योजना आगरा एक्सप्रेस-वे और किसान पथ से सीधे जुड़ी होगी।
* सदर और सरोजनीनगर तहसील के कई गांवों में भूमि चिन्हित की गई है।
* इस योजना से 3 लाख से ज्यादा लोगों को आवासीय सुविधा और हजारों को रोजगार मिलेगा।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित
* 800 एकड़ में ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल पार्क और वॉटर बॉडीज विकसित की जाएंगी।
* योजना में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स भी प्रस्तावित है।
* कुल 25 सेक्टर, जिनमें ग्रिड रोड, भूमिगत केबलिंग और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर होगा।
* यातायात व्यवस्था के लिए आईएसबीटी (इंटर-स्टेट बस टर्मिनल) भी बनेगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, योजना में आवासीय, व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट नियोजित किए गए हैं। इससे न केवल बड़ा निवेश आएगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग क्षेत्रों में भी विकास को नई गति मिलेगी। UP News उत्तर प्रदेश के इस शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे कॉरिडोर का काम शुरू, 27 स्टेशनों पर रुकेगी मेट्रो