एकतरफा प्यार में पागल हुआ आशिक, शादी से पहले खेला खूनी खेल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:50 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के एटा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के पिता को ही बेरहमी से मार डाला। उनकी इस हत्या के बाद परिवार में चीख -पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी और 9 घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। वहीं बताया जा रहा है इस फयरिंग में इंस्पेक्टर को गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वरदात उत्तर प्रदेश के एटा के मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर की है। इस गांव में रहने वाला आकाश नाम का युवक पड़ोस में रहने वाली लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की के परिजन हमेशा इसका विरोध करते थे। जैसे-तैसे लड़की के घरवालों ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। तीन दिन बाद घर में बारात आने वाली थी। जब इस बारे में आकाश को पता चला तो वह गुस्से में लाला हो गया। उसने मरहरा में नहर के पास जंगल में लड़की के पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे गांव में दशहत का माहौल पैदा हो गया।
UP News
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए रखा इनाम
वहीं शादी के माहौल में मातम सा पसरा था। इस सिरफिर के कारण जिस घर से डोली उठ रही थी, अब वहां पिता की अर्थी उठ रही है। इस वरदात के बाद आरोपी आकश फरार हो गया। इस बात की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी के साथ आरोपी पर 25 हजार का इनाम का ऐलान करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल
वहीं आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर रखा था, जिसके कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। इस घटना के 9 घंटे बाद मरहरा के पास जंगल में छिपे आरोपी ने जैसे ही मोबाइल ऑन किया, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर घेराबंदी कर दी। जब पुलिस ने आरोपी आकाश को सरेंडर करने को कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इससे थाने के इंस्पेक्टर के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी आकाश के पैर में गोली लगी और आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश और घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। UP News