लखनऊ से कानपुर बस 45 मिनट में! नवंबर में मिलेगी एक्सप्रेसवे की सौगात
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:51 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर के बीच यात्रा अब बेहद आसान होने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित उत्तर प्रदेश के इस लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का इंतजार खत्म होने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक, नवंबर तक उत्तर प्रदेश के इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा कर इसे जनता के लिए खोलने की तैयारी है। UP News :
4700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह एक्सप्रेसवे दो चरणों में तैयार हो रहा है। पहला चरण 17.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड, जो सैनिक स्कूल से बनी मोड़ तक जाएगा। दूसरा चरण 45.2 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड हिस्सा, जो बंथरा से उन्नाव के आजाद चौराहे तक फैला है। सूत्रों के अनुसार, ग्रीनफील्ड हिस्से का काम पूरा हो चुका है, जबकि शहीद पथ से बंथरा तक करीब 18 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड हिस्से पर तेजी से काम चल रहा है।
3-4 घंटे से घटकर 45 मिनट में सफर
एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद लखनऊ और कानपुर के बीच की दूरी महज 35 से 45 मिनट में तय हो सकेगी। अभी जहां दोनों शहरों के बीच 3 से 4 घंटे लगते हैं, वहीं एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 100 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे न सिर्फ यात्रियों के समय की बचत करेगा, बल्कि दोनों शहरों के बीच औद्योगिक, शैक्षणिक और कारोबारी गतिविधियों को भी नई गति देगा। UP News :सीएम योगी से मिले संजय निषाद, यूपी में गठबंधन को लेकर सियासी अटकलें तेज