बाथरूम में कैमरा लगाकर बनाया अश्लील वीडियो, लगातार किया बलात्कार
UP News
भारत
चेतना मंच
04 Jun 2024 09:41 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक कारोबारी के नौकर ने उसकी बेटी के बाथरूम में कैमरा लगा दिया और उसका नहाते हुए एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे लगातार ब्लैकमेल करते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की जांच शुरू कर दी है।
UP News
मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक कारोबारी के घर में काम करने वाले नौकर ने चोरी-छुपे बाथरूम में कैमरा लगा दिया और नहाते हुए उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके कई बार युवती के साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
युवती के साथ कई बार किया रेप
जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान दानिश नाम से की गई है। जिसे एक वेल्डिंग कारोबारी ने अपने कामकाज के लिए नौकरी पर रखा था और उस पर भरोसा करके उसे अपने घर पर रहने के लिए एक कमरा भी दे दिया। आरोपी कारोबारी की बेटी पर गलत निगाह रखने लगा और चुपके से उसके बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी लगातार युवती को ब्लैकमेल करके उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा।
वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
बताया जा रहा है कि आरोपी युवती लगातार उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकियां देता था। जिसके कारण पीड़िता डिप्रेशन में रहने लगी। तबीयत खराब रहने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। आरोपी की हरकत सुनकर उसकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गए। जब पीड़िता की मां ने आरोपी से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उसने बदले में रुपये की डिमांड करते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियां देने लगा।
आरोपी हुआ गिरफ्तार UP News
इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस द्वारा पीड़िता की कांउसलिंग कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को लेकर एसएचओ का कहना है कि, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 66आईटी एक्ट 384 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।