आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल,101 निरीक्षकों को किया गया ट्रांसफर
Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
13 Jun 2025 01:35 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आबकारी विभाग ने समूह 'ख' के 101 निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। यह तबादले वर्ष 2025-26 की स्थानांतरण नीति के तहत किए गए हैं। खास बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की गई जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रही।
आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि विभाग ने स्थानांतरण नीति के अनुसार पूरी व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर मेरिट-बेस्ड और निष्पक्ष प्रणाली लागू की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया से न केवल कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल चुनने का अवसर मिलता है, बल्कि इससे कार्य संस्कृति में भी सकारात्मक बदलाव आता है।
गौरतलब है कि स्थानांतरण नीति में समूह 'ख' और 'ग' के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम का प्रावधान है, जिससे किसी तरह की सिफारिश या भेदभाव की संभावना खत्म हो जाती है।