कानपुर में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस
UP News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:11 AM
UP News : उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन सड़क हादसे के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसपर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से कई प्रयास किया जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उत्तर प्रदेश राज्य से सड़क हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। इसी कड़ी में एक और मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां कानपुर में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार कानपुर के घाटमपुर के पतारा क्षेत्र में यात्रियों को लेकर जा रही एक रोडवेज बस सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई यात्री इस घटना में घायल हो गए हैं। इस सड़क हदासे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत सेवा पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले यात्रियों में तीनों ही छात्र थे।
UP News
कैसे हुआ हादसा ?
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर के पतारा क्षेत्र में 3 छात्र साइकिल से अपनी कोचिंग जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाईं में जा पलटी। इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया।
क्रेन की मदद से खाई से निकाली बस
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और वह छात्रों को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने तीनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार छात्रों की पहचान अंकुश प्रजापति, दीपक तिवारी और मनीष कुमार के रूप में की गई है। खाई में बस के गिरने से रोडवेज बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाईं से निकलवाने की कोशिश में शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की सूचना बच्चों के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।