बड़ी खबर : बसपा को छोड़ रालोद में शामिल हुए मलूक नागर
Bihar News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:04 AM
UP News : लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ झटका देकर बिजनौर से बसपा के सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा देकर गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। राष्ट्रीय लोकदल के राष्टीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मलूक नागर को गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल में शामिल किया।
[caption id="attachment_152034" align="aligncenter" width="515"] UP News[/caption]
बिजनौर सीट से कट गया था टिकट
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने बसपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि बीएसपी ने इस बार बिजनौर सीट से सांसद मलूक नागर का टिकट काट दिया था। उनकी जगह मायावती ने चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह को बीएसपी का उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही मलूक नागर के बीएसपी छोड़ने की खबरें सामने आई थीं। लेकिन बिजनौर से टिकट कटने के बाद उन्होंने अब पार्टी को टाटा बाय बाय कर दिया है। पार्टी को छोड़ने के तुरंत बाद ही मलूक नागर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए।