पेड़ से लटका मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच-पड़ताल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:53 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:53 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके से घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
ये पूरा मामला कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां मंगलवार को जंगल में संदिग्ध हालात में प्रेमी जोड़े का शव मिला। ग्रामीणों ने दोनों का शव पेड़ से लटकता देखा तो उन्होंने आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
शादीशुदा था प्रेमी जोड़ा
मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोनू और मृतका की पहचान 30 वर्षीय सीमा के रूप में की गई है। मामले को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि, सोनू पहले से शादीशुदा है और दो लड़कियां और एक लड़का का पिता है। वहीं सीमा भी शादीशुदा थी पर वह अपने पति से अलग होकर अपने चाचा के घर पर रह रही थी। मृतक सोनू के भाई ने इनके रिश्ते का विरोध भी किया लेकिन दोनों चोरी-छुपे मिलते थे। जिसके कारण दोनों परिवारों ने तनातनी भी थी।
पुलिस कर रही मामले की जांच UP News
इस मामले में पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना की सच्चाई का पता चल जाएगा। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।