Up News : औरैया। औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में मामा लगने वाले युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की मां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह से पुलिस के चक्कर लगाती रही। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी समेत एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने घटना को लेकर लापरवाही बरतने वाले दरोगा व हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मासूम की मां रिपोर्ट दर्ज कराई।
Up News :
मां ने दी गई तहरीर में बताया कि सात अप्रैल को वह एक कार्यक्रम में गई थी। घर पर 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी बीच उसका रिश्तेदार श्रीकृष्ण निवासी पढ़ीन ने घर पर बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मैंने घर आकर देखा तो बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी थी। हालत बिगड़ने पर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मां ने बताया कि पुलिस जांच के नाम पर हफ्ते भर तक उसे टरकाती रही। कल देर रात मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी चारु निगम व एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने मौके पर जाकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि सीके, पूजा नाम की युवती के साथ आया था। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
रात में ही एसपी के आदेश पर सीके व पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी चारु निगम ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लापरवाही बरतने पर दरोगा विनोद सचान व महिला हेल्पडेस्क पर तैनात आरक्षी साधना को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।