मायावती ने लखनऊ रैली में की सीएम योगी की तारीफ, सपा पर बोला हमला
भारत
चेतना मंच
09 Oct 2025 02:05 PM
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में आयोजित अपनी रैली में स्पष्ट संदेश दिए। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंच से बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, खासकर रैली ग्राउंड के रखरखाव और मरम्मत के लिए किए गए खर्च की सराहना करते हुए कहा कि यह जनता और कार्यकतार्ओं के लिए स्वागत योग्य कदम है। बसपा सुप्रीमो मायावती के इस योगी आदित्यनाथ के प्रति बदले रवैये के कारण राजनीति के जानकार काफी अचम्भित हैं और इसपर बारीक नजर बनाए हुए हैं। UP News :
मायावती ने सपा पर तीखा हमला किया
साथ ही उन्होंने सपा पर तीखा हमला किया। मायावती ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने कांशीराम स्मारकों के नाम बदलकर दलित समाज को धोखा दिया और चुनावी समय पर केवल वोट बैंक की राजनीति की। उन्होंने कहा कि सपा जब सत्ता में नहीं थी, तब बसपा नेताओं और दलित समाज के संतों को याद करती थी, लेकिन सत्ता में आने पर उन मूल्यों की अनदेखी करती है। मायावती ने रैली में भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि यह संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड से भी समर्थक पहुंचे। इस रैली के जरिए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों में अपनी राजनीतिक ताकत का संकेत दिया।
उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी पर काम नहीं
बसपा सुप्रीमो ने यह भी कहा कि यूपी में गरीबी, बेरोजगारी और आरक्षण के मुद्दों पर संतोषजनक काम नहीं हुआ। उन्होंने मुस्लिम समाज के विकास और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने 2007 के बाद जातिवादी पार्टियों द्वारा बसपा को केंद्र की सत्ता तक पहुंचने से रोकने का आरोप लगाया। मायावती ने संविधान के सम्मान और बाबा साहेब अम्बेडकर के योगदान पर जोर देते हुए कहा कि दलित समाज को जागरूक रहना होगा और अपने अधिकारों के लिए सतर्क रहना चाहिए। UP News