यूपी में मेरठ से दिल्ली अब हर 10 मिनट में नमो भारत और 7 मिनट में मेट्रो, एक टिकट से पूरा सफर
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
31 Aug 2025 04:40 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
31 Aug 2025 04:40 PM
यूपी में अब मेरठ और दिल्ली के बीच सफर न सिर्फ तेज होगा बल्कि बेहद आसान भी। यूपी में नमो भारत और मेरठ मेट्रो के संयुक्त संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। यूपी के इस शहर में दोनों ट्रेनों का ट्रायल दो दिन से लगातार चल रहा है और माना जा रहा है कि कभी भी संचालन की तारीख का ऐलान हो सकता है। UP News :
तेज रफ्तार, सटीक शेड्यूल
अभी जहां नमो भारत 15-15 मिनट के अंतराल पर मिल रही है, वहीं नई व्यवस्था में यात्रियों को इंतजार लगभग न के बराबर करना पड़ेगा।
* नमो भारत 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी और हर 10 मिनट में उपलब्ध होगी।
* मेरठ मेट्रो 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी और हर 7 मिनट पर स्टेशन पर पहुंचेगी।
* मेरठ साउथ से सफर महज 30 मिनट में पूरा हो जाएगा।
एक ही टिकट, दो सेवाएं
दोनों सेवाओं को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को अलग-अलग टिकट खरीदने की झंझट नहीं होगी। एक ही टिकट से नमो भारत और मेट्रो दोनों का सफर किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, प्लेटफॉर्म पर उतरते ही बिना सीढ़ी या लिफ्ट के दूसरी ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिलेगी।
तकनीक में दुनिया को पीछे छोड़ा
इन ट्रेनों का संचालन केंद्रीयकृत परिचालन नियंत्रण केंद्र से होगा। इसमें दुनिया में पहली बार एलटीई आधारित प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) और यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (ईटीसीएस) लेवल-2 का इस्तेमाल किया गया है। एटीपी (आटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन): सुनिश्चित करेगा कि ट्रेनें सुरक्षित गति और सिग्नल के भीतर रहें। एटीएस (आटोमेटिक टेÑन सुपरविजन): समय-सारणी को सटीक बनाए रखेगा और व्यवधानों को कम करेगा।
ट्रायल रन को देखने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता रही। स्टेशन पर लोग यह जानने के लिए इकट्ठा हुए कि दिल्ली से मेरठ तक की यह पहली इंटरसिटी ट्रेन और मेट्रो मिलकर किस तरह सफर को बदल देंगी। UP News :