यूपी के इस शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार तेज : 6 ट्रैक तैयार, नौबस्ता तक सफर अगले साल से
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:12 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:12 AM
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का मेट्रो नेटवर्क लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के मुताबिक, सीएसए परिसर स्थित डिपो में 15 में से 6 ट्रैक तैयार हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के इस शहर में मेट्रो ट्रेन खड़ी करने के लिए तीन, शंटिंग के लिए दो और कोच उतारने के लिए एक ट्रैक शामिल है। साथ ही पांच स्विच भी लगाए जा चुके हैं, जिनसे ट्रेनों को एक लाइन से दूसरी लाइन पर लाया-ले जाया जा सकेगा। UP News :
कहाँ तक पहुँचा काम?
* फिलहाल कानपुर मेट्रो 14 स्टेशनों के बीच दौड़ रही है।
* पहले चरण में आईआईटी से मोतीझील तक सेवा शुरू हुई थी।
* मई 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक भूमिगत रूट का उद्घाटन किया।
* इस भूमिगत मेट्रो को चलते हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं।
नौबस्ता तक सफर कब?
सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक का अगला चरण अभी निर्माणाधीन है। झकरकटी बस अड्डा और ट्रांसपोर्ट नगर के भूमिगत स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं, जबकि बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता पर एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। हालांकि बस अड्डे से सेंट्रल स्टेशन के बीच की सुरंग पूरी नहीं हो पाई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सुरंग बनने के बाद भी कम से कम चार महीने और तैयारी में लगेगी। ऐसे में नौबस्ता तक मेट्रो सेवा अगले साल की पहली तिमाही में शुरू होने की संभावना है।
क्यों है यह प्रोजेक्ट अहम?
अधिकारियों का मानना है कि जैसे ही नौबस्ता रूट शुरू होगा, मौजूदा यात्रियों की संख्या 25-28 हजार से बढ़कर लगभग तीन गुना तक पहुँच सकती है। नॉर्थ और साउथ कानपुर सीधे जुड़ेंगे और बस अड्डा भी मेट्रो नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार का कहना है कि कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 दोनों पर काम तेजी से चल रहा है। डिपो में थर्ड रेल सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित होगी। UP Newsयूपी में दिनदहाड़े हिंदू संगठन के इस नेता की हत्या, पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी