नाबालिग को जबरदस्ती शराब पिलाकर किया गैंगरेप, सभासद भी शामिल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:04 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से दिल को कचौट कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग को शराब पिलाकर सभासद सहित दो युवकों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से इलाके में हडकंप मचा हुआ है।
जबरन शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
घटना हमीरपुर के राठ कोतवाली इलाके की बताई जा रही है। जहां सभासद सहित दो युवकों ने पहले एक नाबालिग को शराब पिलाई उसके बाद उसका गैंपरेप किया। वारादात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गए। जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। फिलहाल परिजनों के शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में
जानकारी के मुताबिक पुलिस से की गई शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने कहा कि, नाबालिग को इलाके के सभासद ने अपनी बाइक पर बैठा लिया, बाइक में सभासद के अलावा उसके दोस्त भी शामिल थे। तीनों ने पीड़िता को सुनसान जगह ले जाकर उसका गैंगरेप किया। इस मामले में सीओ ने बताया कि, घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिराफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।