UP NEWS : विधायक विनय वर्मा ने गरीबों के इलाज का उठाया बीड़ा
UP NEWS
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
23 Dec 2022 10:10 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
23 Dec 2022 10:10 PM
UP NEWS : शोहरतगढ/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र (सिद्धार्थनगर जनपद) के विधायक तथा अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता विनय वर्मा ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ गरीबों के इलाज का भी बीड़ा उठाया है। इस नेक कार्य के लिए विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। अब तक विनय वर्मा करीब डेढ़ दर्जन गरीबों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रूपये से अधिक धनराशि स्वीकृत करा चुके हैं। जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
UP NEWS
विधायक के इस नेक कार्य से ग्राम खरगवार के रहने वाले राम बुझावन को 1 लाख रूपये, करौंदा को अबरूनिशा को 1 लाख 40 हजार रूपये, दुबौलिया उदयराजगंज के सैयद अली को 72 हजार रूपये, ताल कुंडा, औदही कला के बदरूददीन को 1 लाख रूपये, माधवानगर बढ़नी बाजारा के गंगोत्री पांडे को 2 लाख 75 हजार रूपये, गुजरौलिया के अमन गुप्ता को 2 लाख रूपये, कोटियां मोहनकोला की श्रीमती सुनीता को 3 लाख 75 हजार रूपये, जोगी बारी, खुरहुरिया की श्रीमती बसमती को 30 हजार रूपये, वार्ड नं0 8 आजादनगर की श्रीमती लीलावती को 1 लाख 25 हजार रूपये, ग्राम चकड़जोत, अहिरौल को सहजराम यादव को 37500 रूपये, गजहड़ा महथा बाजार की श्रीमती नूरजहां को 75 हजार रूपये, वार्ड नं0-10 गांधीनगर की कु. सबा अंसारी को 63 हजार रूपये, मढ़वा मेहता बाजार की कुमारी ज्योति को 52 हजार रूपये, अगया खुर्द, रमबापुर के अमीर खा को 1 लाख रूपये, नगर पालिका गुड़ाकुल, शोहरतगढ़ के अल्ताफ हुसैन को 50 हजार रूपये, सेमरियांव, चिल्हिया के महंगू को 1 लाख, पकड़ी डीगर, बजहा बाजार के मनोज कुमार सिंह को 3 लाख 20 हजार रूपये तथा मुडियाखुर्द चिल्हिया निवासी राधेश्याम को 4 लाख रूपये की राशि इलाज के लिए स्वीकृत करा चुके हैं। कुछ अन्य लोगों के लिए भी विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष को नाम भेजे हैं। जिनकी शीघ्र स्वीकृत होने की संभावना है।
FLASH : बेहद दु:खद घटना, सेना के 16 जवान शहीद, आधा दर्जन घायल