UP News : अमरगढ़ महोत्सव में विधायक विनय वर्मा का हुआ स्वागत
UP News: MLA Vinay Verma welcomed in Amargarh Festival
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:46 PM
UP News : सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में आयोजित अमरगढ़ महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक तथा जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे फेम के गायक कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से लोगों को भाव-विभोर कर दिया। अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता तथा शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। महोत्सव के आयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने विनय वर्मा, नोएडा के भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा का अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए कन्हैया मित्तल को विशेष तौर पर विनय वर्मा व हरीश वर्मा ने ही आमंत्रित किया था। इस मौके पर श्यामधनी राही समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।