यूपी के इस जिले में जब बंदर ने नोट बरसाया, नोट हवा में उड़े और लोग लूटने लगे
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 09:14 PM
कभी-कभी शरारत की हदें इतनी बढ़ जाती हैं कि लोग हैरान रह जाएं, ऐसा ही एक नजारा यूपी के इस जिले में देखने को मिला। मंगलवार को ऐसा ही नजारा यूपी के बिधूना तहसील में देखने को मिला, जब एक बंदर ने किसान का पैसों से भरा बैग उठाकर भाग गया और पेड़ पर चढ़कर उसे हवा में फेंकने लगा। झोले में रखे नोट हवा में उड़ाता रहा और जमीन पर गिरने पर लोग उसे लूटने लगे। कुल पैसों में से काफी पैसे लोगों ने लौटा दिए लेकिन लगभग 28,000 रुपये अभी भी गायब हैं। UP News :
मामला क्या है?
दौंडापुर निवासी किसान रोहतास सिंह अपनी जमीन का बैनामा कराने तहसील पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने लगभग 80,000 रुपये अपने मोपेड की डिग्गी में रखे थे। तभी अचानक बंदरों का झुंड आया और उनमें से एक बंदर डिग्गी से बैग उठाकर पेड़ पर जाकर चढ़ गया।
पेड़ पर चढ़ते ही बंदर ने बैग फाड़ दिया, जिससे नोट इधर-उधर बिखर गए और बाकी के नोट वह नीचे फेंकता रहा। इस नजारे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई हवा में उड़ते नोट पकड़ने या जमीन पर गिरे रुपये उठाने में लग गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हादसे का वीडियो तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने मोबाइल से बनाया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे बंदरों की शरारत बता रहे हैं, तो कुछ प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित रोहतास सिंह के मुताबिक, कुल 80,000 रुपये में से 52,000 रुपये ही वापस मिल पाए, बाकी 28,000 रुपये गायब हो गए। एडवोकेट गोविंद कुमार ने बताया कि किसान बैग लेकर रजिस्ट्री कराने आए थे। इस बीच बंदर झोला ले भागा और पेड़ पर चढ़कर उसे फाड़कर नोट उड़ाना शुरू कर दिया। कुछ नोट लोगों ने उठा लिए और कुछ फट गए।
तहसील में बंदरों का आतंक
स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक है, लेकिन प्रशासन का ध्यान नहीं जाता। इस घटना ने साबित कर दिया कि कभी-कभी जानवर भी इंसानों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं, और उनकी थोड़ी सी शरारत लाखों का नुकसान करा सकती है। बंदरों का आतंक उस क्षेत्र में पिछले काफी समय से है लेकिन प्रशासन इस ओर से अपना आंख मूंदे हुए है। UP News