उत्तर प्रदेश में बंदरों ने कर दिया बड़ा कमाल, किया ऐसा काम पुलिस रह गई हैरान
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:17 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:17 PM
UP News : उत्तर प्रदेश का आगरा शहर इन दिनों खूब चर्चाओं में है। दरअसल आगरा में बंदरों ने ऐसा कमाल कर दिखाया है जिसे शायद पुलिस भी न कर पाती। वैसे तो बंदरों को देखकर अक्सर लोगों के मुंह से चीख निकल पड़ती है लेकिन इस बार कुछ उल्टा ही हुआ है। जिसे देखकर लोगों को बंदरों से खूब प्यार हो गया है और हर तरफ बंदरों की चर्चाएं हो रही हैं।
बंदरों की शरारत ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश के आगरा कलेक्ट्रेट में बंदरों ने इस बार कुछ ऐसी शरारत की है कि पुलिस भी काफी हैरान रह गई है। बता दें कलेक्ट्रेट में बंदरों ने अपनी शरारत से मिलावटी शराब के खेल का पर्दाफाश बड़े ही अलग अंदाज में किया है। चलिए जानते हैं हाल ही में बंदरों ने तारीफों बटोरने वाला क्या काम किया है?
बैग में था हैरान कर देने वाला सामान
दरअसल गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक खड़ी बाइक में बैग टंगा था जिसे बंदरों ने खोल डाला। बैग खुलते ही उसमें से अंग्रेजी शराब की बोतलों की ढक्कनों की लाइन लग गई। बंदरों को ऐसा करता देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए लेकिन जब उन्होंने एक के बाद एक अंग्रेजी शराब की बोतलों के ढ़क्कन देखें तो हैरान रह गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची। फिलहाल पुलिस ने आबकारी विभाग को सूचना देकर ढक्कन सील करवाए हैं।
[caption id="attachment_165713" align="aligncenter" width="641"] Credit-Social Media[/caption]
ढक्कन पाए गए अवैध UP News
जानकारी के मुताबिक आबकारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सामान सील किया। उन्होंने बताया कि जांच में ढक्कन अवैध पाए गए हैं। बाइक हाथरस, सादाबाद के थरैरा के नेत्रपाल के नाम है। बैग से अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के 22 ढक्कन बरामद हुए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।