उत्तर प्रदेश की बहू पर आ गया सास का दिल, मच गया बवाल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:56 AM
UP News : उत्तर प्रदेश में एक से बढ़कर एक अनहोनी घटना सामने आ रही हैं। अब उत्तर प्रदेश की एक बहू ने बड़ा खुलासा किया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली एक बहू ने आरोप लगाया है कि उसकी सास उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करती है। जब बहू ने सास की बात नहीं मानी तो बहू को हद से अधिक प्रताड़ना दी गई। सास-बहू के अजीबो-गरीब प्यार का यह मामला पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई है।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सास का बहू पर दिल आ गया। आरोप है कि सास ने बहू के साथ संबंध (Physical relation) बनाने के लिए जोर जबरदस्ती की और एक महीने तक कमरे में बंद रखा। इसी के साथ इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जगदीशपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
UP News
उत्तर प्रदेश की बहू ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि उसकी शादी साल 2022 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुई थी। शादी के बाद उसे परेशान किया जाने लगा और तरह-तरह की प्रताडऩा दी जाने लगी। महिला का आरोप है कि उसकी सास ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए तरह-तरह से दबाव डाला। संबंध नहीं बनाने पर ब्लेड से हमला किया, जिससे हाथ कट गए।
उत्तर प्रदेश पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिकायत में महिला ने आगे कहा है कि साल 2023 में उसके एक बेटा हुआ। बेटे को पति ने नाजायज माना और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया। इस दौरान पड़ोसियों की दखल के बाद दोबारा घर में रखा गया। महिला के पिता साल 2023 में मिलने पहुंचे तो वह पिता के साथ मायके में आकर रहने लगी।
महिला ने कहा कि कुछ समय बाद समझौता करने के लिए ससुराल वालों ने मेरे और मेरे पिता को बुलाया। इस पर पिता के साथ समझौते के लिए ससुराल गई। ससुराल में बातचीत के दौरान धक्कामुक्की की गई तो वापस लौट आए। यह वाकया 7 जून का है। अब इस मामले में थाना जगदीशपुर में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपनी नंद पर भी आरोप लगाए हैं, जिसमें उसने कहा है कि नंद ने उसके सारे कपड़े छीन लिए, जिससे करीब एक महीने तक उसे एक ही ड्रेस में रहना पड़ा। इस दौरान उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया था। महिला का आरोप है कि उससे दहेज की मांग की जाती थी और प्रताड़ित किया जाता था। कोई सास इतना घटिया काम कैसे कर सकती है? इस बात को लेकर इस घटना के विषय में उत्तर प्रदेश में बड़ी बहस छिड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि यह तो हद हो गई। UP News