"पति और प्रेमी दोनों के साथ रहूंगी", जिद के चलते खंभे पर चढ़ी तीन बच्चों की मां
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:38 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:38 PM
UP News : शोले फिल्म तो आप सभी ने देखी ही होगी, जिसमें बसंती से शादी करने की जिंद में वीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया था। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है, लेकिन इस बार वीरू नहीं बल्कि बसंती पानी की टंकी की जगह बिजली के खंभे पर चढ़ गई और अपने पति के सामने एक अजीब से शर्त रख दी। पत्नी ने अपने पति से मांग कि थी की वो अपने प्रेमी के साथ उसी घर में रहना चहती है जहां उसका पति भी रहता है, जिससे पति ने साफ इनकार कर दिया। मांग पूरी न होने के बाद पत्नी नाराज होकर बिजली के खंभे पर चढ़ गई।
क्या था पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके का है, जहां बुधवार (3 मार्च) की दोपहर एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोपहर करीबन 12 बजे एक महिला घर से भाग कर निकली और सीधे बिजली के खंभे पर चढ़ गई। जिसका बाद उसका अपना ड्रामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ भी इक्कठा हो गई। बताया जा रहा है कि बिजले के खंभे पर चढ़ने वाली महिला तीन बच्चों की मां है, जिसे एक युवक से प्यार हो गया। जिसका उसके पति की ओर से विरोध किया गया, तो वह नाराज हो गई और बिजली के खंभे पर चढ़ गई। खंभे पर चढ़ने के बाद उसने 11 हजार केवीए के हाईटेंशन तार को कसकर पकड़ लिया। हालंकि उस समय इलाके की लाइट गई हुई थी। जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझा कर बिजले के खंभे से नीचे उतारा।
UP News
वीडियो हुआ वायरल
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि 34 साल की महिला का कई दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और उसके पति के साथ अनबन हो रखी है। महिला के पति का नाम राम गोविंद बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 35 साल है। राम गोविंद घर चलाने के लिए मजदूरी करता है। वहीं अब महिला की जिद है कि वो घर में अपने प्रेमी को भी साथ रखे ले, जिसकी वजह से झगड़ा सड़क पर उतर आया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
[video width="890" height="420" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/04/04.04.2024_13.09.09_REC.mp4"][/video]
बिजली विभाग की मदद से महिला को उतारा
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुए इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक कलह दिख रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पिपराइच थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो, महिला बिजली के खंभे पर चढ़ी हुई थी। जिसके बाद महिला को समझाकर बिजली विभाग की टीम के मदद से नीचे उतारा गया। फिलहाल महिला सुरक्षित है और उसे उसके पति के साथ घर भेज दिया गया।
UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।