UP News : मां ने की दो बेटियों की हत्या की कोशिश, एक की मौत, खुद भी कर ली आत्महत्या
Mother tried to kill two daughters, one died, she also committed suicide
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 10:55 AM
मथुरा। घरेलू कलह का परिणाम इतना भयावह हो सकता है, इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता है। सौंख कस्बे में गृह क्लेश के चलते महिला ने पहले अपनी दो बेटियों की जहर देकर हत्या करने की कोशिश की और फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बाद में इलाज के दौरान एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव आजल के निवासी उदयवीर सिंह की पत्नी नीरज देवी (35) ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पहले उसने अपनी बेटी ज्योति और गुंजन को भी खांसी व बुखार की दवा बताकर जहर खिला दिया, लेकिन उसकी तीसरी बेटी जिया ने ऐसी किसी भी दवा को खाने से मना कर दिया।
एक घंटे बाद जब मां व दोनों बेटियों को उल्टियां होने लगीं, तो परिजन को लगा कि उन सभी की तबीयत खराब हो गई है। परिजन ने मां सहित दोनों बेटियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मां नीरज देवी और उसकी छह वर्षीय बेटी गुंजन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि ज्योति की हालत गंभीर बनी है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।