
UP News / गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे लगा था कि अखिलेश यादव आज शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे और यहां हो रहे रोइंग प्रतियोगिता को भी देखेंगे, कि आखिर किस तरह से यहां यह सारे कार्यक्रम भव्यता से संपन्न किए जा रहे हैं। मैं उनके स्वागत के लिए यहां तैयार था, मंच भी सजा हुआ था। लेकिन वह ऊपर से ही हेलिकॉप्टर द्वारा उड़ गए।
सांसद रवि किशन ने कहा, उनकी सरकार के समय यहां तालाब में लाशें मिला करती थीं। लेकिन आज यह स्वर्ग हो चुका है। उन्हें यह देखना चाहिए था। गोरखपुर में एक मच्छर भी मरता है तो वह ट्विटर के माध्यम से शोर मचाना शुरू कर देते हैं कि कितने हाथ थे मच्छर के, कितने पैर थे, कितने मुंह थे। उन्हें यहां के गड्ढे, नाली नाला ही सिर्फ दिखाई देते हैं। उन्हें यहां के विकास भी देखना चाहिए था। एक अच्छा मौका था लेकिन उन्होंने गंवा दिया।
कल यानी 27 मई को अखिलेश यादव गोरखपुर पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वहीं भाजपा पर जमकर हमला बोला और निकाय चुनाव को लेकर थे कि बोले ये सरकार कैसे कराती है वोटों की गिनती, ये हर कोई जानता है। बोले आजम खान जैसे नेता को ये सरकार और उनके अधिकारी ना जाने क्यों फंसाना चाहते हैं।
गोरखपुर के रामगढंताल मे रोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 मई से शुरू हो गया। तीन दिनों तक यहां खिलाड़ियों का जमावडा रहेगा। इसी रोइंग प्रतियोगिता को देखने रवि किशन पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अखिलेश पर जमकर हमला बोला, बोले उनकी सरकार में यहां लाशें बहती थी। आज उसी रामगढंताल मे बच्चे रोइंग कंम्पटिशन खेल रहे हैं। यही फर्क है दोनों सरकार में। UP News