उत्तर प्रदेश के इस शहर को मिला बड़ा तोहफा! जल्द फर्राटा भरेगी नमो भारत-मेट्रो, जानें कब शुरू होगी सेवा
भारत
चेतना मंच
14 Sep 2025 06:56 PM
उत्तर प्रदेश के इस शहर का सालों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के तहत चलने वाली नमो भारत-मेट्रो की काउंटडाउन उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ के लिए शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश को यह सौगात बेगमपुल स्टेशन समेत पूरा कॉरिडोर तैयार है और माना जा रहा है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर इसका उद्घाटन हो सकता है। UP News :
1 घंटे में दिल्ली से मेरठ का सफर
अभी तक नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ (भूड़बराल) तक ही संचालित हो रही थी। लेकिन अब मेरठ में 23 किमी लंबे कॉरिडोर पर सेवा शुरू होगी। इसमें 18 किमी एलिवेटेड और करीब 5 किमी अंडरग्राउंड ट्रैक शामिल है। नई शुरुआत में ट्रेन मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक दौड़ेगी। इस रूट पर यात्रियों को नमो भारत और मेट्रो दोनों सेवाएं मिलेंगी। प्रमुख चार स्टेशन होंगे—
* मेरठ साउथ
* शताब्दीनगर
* बेगमपुल
* मोदीपुरम
बाकी स्टेशन जैसे परतापुर, रिठानी, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, एमईएस कॉलोनी, डोरली और मेरठ नॉर्थ पर सिर्फ मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।
एक ही स्टेशन पर बदलेंगी ट्रेन
इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्रियों को एक ही स्टेशन पर नमो भारत और मेट्रो, दोनों ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। यानी, सफर के बीच ट्रेन बदलने के लिए अलग से स्टेशन नहीं खोजना होगा। एनसीआरटीसी की टीम सराय काले खां से मोदीपुरम तक लगातार ट्रायल रन की मॉनिटरिंग कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हैं और किसी भी वक्त आधिकारिक तारीख का ऐलान हो सकता है।
मेरठ की बदल जाएगी तस्वीर
नमो भारत-मेट्रो के शुरू होते ही मेरठ से दिल्ली की दूरी और भी आसान और तेज हो जाएगी। यह न सिर्फ कम समय में सफर कराएगी, बल्कि शहर के भीतर भी लोगों की आवाजाही को सुगम बनाएगी। हाईटेक सुविधाओं से लैस स्टेशन, तेज रफ्तार ट्रेनें और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मेरठ की परिवहन व्यवस्था को नई पहचान देने जा रहे हैं। UP News