यूपी में नया बाईपास : किसानों की जमीनें बन रहीं सोना, यूपी से बिहार का सफर होगा आसान
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:34 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:34 PM
अब उत्तर प्रदेश में एक नए बाईपास के बनने के बाद उत्तर प्रदेश से बिहार तक का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आजमगढ़, दोहरीघाट और गोरखपुर तक का सफर और भी सुगम हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में जौनपुर- अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 135ए) के चौड़ीकरण और बाईपास निर्माण के काम में तेजी आ गई है। उत्तर प्रदेश की इस परियोजना के तहत प्रभावित किसानों को मुआवजा भुगतान कर दिया गया है और प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द किसान अपनी जमीन खाली करदें। UP News :
मुआवजा लेकर भी जमीन खाली न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
प्रयास के मुताबिक, तहसील अकबरपुर के 15 और जलालपुर के 11 गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई है। जलालपुर में 89.67 प्रतिशत और अकबरपुर में 83.99 प्रतिशत किसानों को भुगतान पूरा किया जा चुका है। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता ने कहा कि जो लोग मुआवजा लेकर भी जमीन नहीं खाली करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील भी की है।
इन गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई
परियोजना में शामिल गांवों में अकबरपुर तहसील के अरियौना, सिझौलिया, मिजारपुर कोडरा, मिजारपुर, गोविंदपुर, गनेशपुर, कसेरुआ, सिझौली, लोरपुर ताजन, सिसानी, अखईपुर, कजरी नंदापुर, मुबारकपुर मरैला, चंदनपुर, सैदपुर भितरी, इस्माइलपुर गंज और बेलउवा बरियारपुर शामिल हैं। जलालपुर तहसील में पटोहा, गानेपुर, खजुरी करौदी, हरिपालपुर, हाजीपुर, मालीपुर, बैरागल ताहापुर, मंसूरपुर, टिकरी, रुकुनपुर और टिकमलपुर गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई है। इस फोर-लेन परियोजना के पूरा होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। UP News