उत्तर प्रदेश में नया जुमला “मूछे हों तो बालकिशन जैसी”, मूछ हुई वायरल
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:27 PM
UP News : आपने एक फिल्मी डायलोग तो सुना ही होगा जिसमें बोला गया है कि, “मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी” लेकिन आज आपको एक शख्स की मूंछों के बारे में बताने वाले है जिसकी मूछों को देखकर अब कभी भी नत्थू लाल की मूछें याद नहीं आएगी। दरअसल उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले बाल किशन राजपूत की मूंछों की लंबाई को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। बालकिशन राजपूत की मूंछों की लंबाई एक-दो फीट नहीं बल्कि पूरे 24 फीट है। जी हां आपने ठीक पढ़ा है उत्तर प्रदेश के रहने वाले बालकिशन की लंबाई पूरी 24 फुट है। बताया जा रहा है कि बाल किशन 35 सालों से अपनी मूछों को बढ़ा रहे हैं और उन्होंने अपनी मूंछें कभी नहीं काटी हैं।
UP News
क्या है मूछों वाला मामला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की राठ तहसील के बरुवा गांव के रहने वाले 64 साल के बाल किशन राजपूत की 24 फुट की मूंछों की चर्चा इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में हो रही है। बाल किशन का कहना है कि उन्होंने 35 साल से अपनी मूंछें नहीं कटवाई हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले बाल किशन राजपूत की तस्वीर भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि बाल किशन अपनी मूंछों का जूड़ा बनाकर उसे डोरे की मदद से अपने कान पर लटकाए रहते हैं। बाल किशन का कहना है कि रोज नहाने के दौरान ही वह अपनी मूंछों को खोलते हैं। मूंछों के कारण ही उत्तर प्रदेश के पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में बाल किशन की अलग पहचान बनी हुई है। लंबी मूछें रखने को लेकर बाल किशन को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उत्तर प्रदेश के लोग कह रहें है कि मूछें हो तो बाल किशन जैसी।
छोटी मूंछों को लेकर हुई थी बेईज्जती
बरुवा गांव निवासी बाल किशन राजपूत एक किसान हैं। बाल किशन के परिवार में पत्नी, माता-पिता और बच्चों का भरा-पूरा परिवार है। बाल किशन ने बताया की उनकी मूंछों को देखकर लोगो आकर्षित और खुश होते हैं। उन्होंने बताया कि बात 1991 की है। मारपीट के किसी केस में वह जेल में बंद थे। उसी दौरान उनकी मूंछों की लंबाई आठ इंच की रही होगीष उस वक्त में जेल में फूलन देवी गैंग का मशहूर डकैत लाखन सिंह भी था, जिसकी मूंछों की लंबाई करीब 24 इंच के आसपास थी। जेल में मुंसिफ मजिस्ट्रेट के सामने लाखन सिंह की शिनाख्त परेड होनी थी। सभी मूंछ वाले बंदियों को लाकर लाइन में खड़ा कर दिया गया। उन्होंने बकाया कि वह भी बंदियों की लाइन में थे लेकिन उसकी आठ इंच लंबी मूंछें देखकर मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे लाइन से हटा दिया। यह बात उसे चुभ गई। उसने उसी दिन से प्रतिज्ञा कर ली कि यदि लाखन सिंह की मूंछें 24 इंच की हैं, तो वह भी अपनी मूंछें 24 फीट की करेगा। तब से लेकर आजतक वह अपनी मूंछों की देखभाल बच्चों की तरह करते आ रहे हैं। इसी दौरान पिता की मौत हुई तो उसने मूंछें मुंड़वाने के बजाए छोटी करवा ली थी, लेकिन कटवाई नहीं है।
कई बार मिले पुरस्कार
बाल किशन बताते हैं कि मूंछों से उसे अलग पहचान मिली है। वह कहीं भी जाते हैं तो लोग बड़ी अचरज भरी नजरों से उन्हे देखते हैं। अधिकारी लोग भी उनके साथ फोटो भी खिंचाते हैं। उनका कहना है कि उनके छोटे-मोटे काम उनकी मूंछे दिखाने मात्र से हो जाते हैं। बला किशन ने बताया कि ग्वालियर में लगने वाली नुमाइश में उन्हें लंबी मूंछें रखने पर पांच हजार रुपये और एक चांदी का गदा पुरस्कार स्वरूप मिला था। उन्हो ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी तीन बार मिल चुके है।
दीमक की मिट्टी से धोते है मूछें
बालकिशन राजपूत का कहना है कि महिलाएं उनकी मूंछों की तारीफ करती हैं। वे उनसे अपने बालों की देखभाल के लिए टिप्स मांगती है। वे बताते हैं कि महिलाएं कच्चे आंवले और मट्ठे से अपने बालों को धोएं, तो उनके बाल काले, घने और लंबे रहेंगे। बालकिशन ने बताया कि मट्ठे में दीमक की मिट्टी को मिलाकर वह अपनी मूछों को धोते है, जिससे उनकी मछों की इतनी लंबाई हुई है।