उत्तर प्रदेश में बनेगा नया एक्सप्रेसवे : अब इस शहर तक 270 किमी का तेज सफर, सर्वे शुरू
भारत
चेतना मंच
15 Sep 2025 06:42 PM
उत्तर प्रदेश सड़क नेटवर्क के मामले में लगातार नए आयाम छू रहा है। अब उत्तर प्रदेश को मिलने जा रहा है एक और ग्रीनफील्ड हाईवे कॉरिडोर मुरादाबाद से सौरिख (कन्नौज) तक। कुल 270 किलोमीटर लंबा यह हाईवे उत्तर से दक्षिण दिशा में जाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला नेशनल हाईवे होगा। इसके बनने के बाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से कन्नौज तक का सफर होगा आसान। UP News :
सर्वे की प्रक्रिया शुरू
राज्य सरकार ने इस परियोजना का प्रस्ताव बीते वर्ष सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा था। जिसके बाद अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट तैयार होते ही मंत्रालय से बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू होगा। हाईवे मुरादाबाद से शुरू होकर चंदौसी, बदायूं और फरुर्खाबाद होते हुए कन्नौज के सौरिख तक जाएगा। यह फोरलेन कॉरिडोर न केवल इन जिलों को तेज कनेक्टिविटी देगा बल्कि यात्रा का समय भी काफी घटाएगा।
एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ाव
* प्रस्तावित हाईवे को गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
* फर्रुखाबाद और छिबरामऊ में जंक्शन बनाए जाएंगे।
* इसके पूरा होने के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा भी ज्यादा आसान हो जाएगी।
इस हाईवे कॉरिडोर के बनने से प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्से के बीच सफर न सिर्फ तेज और सुरक्षित होगा बल्कि क्षेत्रीय विकास और निवेश की संभावनाओं को भी नई गति मिलेगी। UP Newsउत्तर प्रदेश के इस शहर में एलडीए का मेगा प्रोजेक्ट : 15 हजार प्लॉटों के साथ होगा विकसित