सिर्फ 70 रुपये के कारण अटकी न्यू कानपुर सिटी परियोजना, दीपावली पर लॉन्च टल गया
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:56 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:56 AM
उत्तर प्रदेश के कानपुर के न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट का लंबे समय से इंतजार कर रही जनता को अब एक और झटका लगा है। यह परियोजना दीपावली के खास मौके पर लॉन्च होने वाली थी, लेकिन सिर्फ 70 रुपये के बजट अंतर के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। इसके कारण उत्तर प्रदेश के कानपुर के न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट जिसका कि वहां की जनता पिछले काफी समय से इंतजार कर रही थी, अब ठंडे बस्ते में चला गया है। अब दीपावली पर होने वाली लॉन्च टाल दी गई है। UP News :
क्या है मामला
न्यू कानपुर सिटी का प्रोजेक्ट 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए किसानों से जमीनें खरीदी जा चुकी हैं और कई विकास कार्य धरातल पर शुरू भी हो चुके हैं। लेकिन ड्रेनेज लाइन की टेंडर फाइल में अभियंत्रण विभाग की एक छोटी गड़बड़ी के कारण 70 रुपये का अंतर पाया गया। इस मामूली अंतर की वजह से पूरी फाइल वित्त विभाग से वापस कर दी गई, और प्रोजेक्ट लॉन्च अटका हुआ है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
कानपुर विकास प्राधिकरण के सचिव अभय कुमार ने अभियंत्रण विभाग को फाइल में हुई गलती सुधारकर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। पहले न्यू कानपुर सिटी योजना की 15 अगस्त की डेडलाइन थी, लेकिन देरी होने की वजह से इसे अब दीपावली के मौके पर जनता के सामने पेश करने की योजना थी।
लापरवाही से अटका प्रोजेक्ट
एनसीए के जून के अधिशासी अभियंता अमनदीप ने फाइल बनाकर वित्त विभाग को भेजी थी। अनुमानित लागत 70 करोड़ रुपये थी, लेकिन फाइल में जोड़-घटाव के बाद केवल 70 रुपये का अंतर दिखा। इस छोटे से अंतर ने परियोजना को फिर से अधर में लटका दिया। 29 साल से न्यू कानपुर सिटी डेवलपमेंट का सपना धरातल पर उतारने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण अब लॉन्च में और देरी हो गई है। सचिव अभय कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि फाइल जल्द दुरुस्त कर वित्त विभाग को भेजी जाएगी, ताकि प्रोजेक्ट को समय पर लॉन्च किया जा सके। UP News