यूपी में गर्मी का कहर..20 मई तक अलर्ट, जानिए कब कैसा रहेगा मौसम?
Up News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:17 PM
Up News : उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 20 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट है। सुबह से हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चल रही है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, लखनऊ में हीट वेव 18 से 20 मई तक बनी रहेगी। आसपास के इलाकों में भी लू का असर रहेगा। इसके साथ ही दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 43 से 45 और रात का पारा 27 से 29 के बीच रहने के आसार हैं।
10 दिनों में 6 डिग्री बढ़ा तामपान
बता दें कि पिछले 10 दिनों में यूपी के अधिकांश जनपदों में तापमान 6 डिग्री बढ़ा है। वहीं 18 मई को सीतापुर, गोंडा, कन्नौज सहित अन्य जिलों में लू का असर अधिक रहेगा। 19 मई को लखनऊ में हीट वेव के साथ वार्म नाइट रहेगी। इस दौरान लखनऊ के आसपास के जिलों में यह स्थिति बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान आगरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी उत्तर प्रदेश में तापमान और बढ़ेगा। तीन दिन यानी रविवार और सोमवार लोगों के लिए बेहद सावधानी बरतने वाले हैं।
Up News
जरूरी हो तभी घर से निकले
मौसम विभाग की चेतवानी है कि अधिक समय तक धूप में रहने वाले लोगों को बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इससे पहले मौसम विभाग ने मई में मध्य भारत और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें। वहीं बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान देंने की अपील की है। Up News