रात का आशिक बेडरूम में रुककर सुबह हो जाता था गायब, फिर हुआ कुछ ऐसा...
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:55 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी रात को प्रेमिका के बेडरूम में आता और सुबह गायब हो जाता था। काफी दिनों तक परिजन इस बात से बेखबर थे। लेकिन जब युवती के परिजनों को इस बात की खबर हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
UP News
मामला गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र का है। जहां एक प्रेमी हर रोज अपनी प्रेमिका से देर रात उसके बेडरूम में मिलने आता और उसी के साथ सो जाता था। सुबह गांव वालों की नजरों से बच बचाकर प्रेमी फुर्र हो जाता। कुछ दिनों तक चुपके-चुपके ये प्रेम-प्रसंग चलता रहा, लेकिन एक रोज गांव वालों ने रात के आशिक को सुबह-सवेरे भागते हुए देख लिया और इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़ने की प्लानिंग बनाई। गुरूवार रात जब प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो युवती के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर धुलाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़ा गया रात का आशिक
दरअसल युवक रोजाना अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने आता और उसी के पास रुकता था। लेकिन गुरूवार रात जब युवक रोजाना की तरह प्रेमिका से मिलने पहुंचा। तभी युवती के परिजनों को इस बात की भनक लग गई और उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
परिजनों ने प्रेमी पर बरसाए लाठी-डंडे
जानकारी के अनुसार हरपुर- बुदहट थाना क्षेत्र का रहने वाले युवक का ननिहाल सहजनवा थाना क्षेत्र में है। जहां वो अक्सर आता जाता रहता था। इसी दौरान युवक को दूसरी जाति की युवती से प्यार हो गया और धीरे-धीरे दोनों का प्रेम सम्बन्ध शुरू हो गया। दोनों प्रेमी-प्रेमिका की बात मोबाइल पर होने लगी लेकिन जब रिश्ता अधिक गहरा हो गया तो युवक सबकी नजरों से बच बचाकर युवती से मिलने लगा। इसी दौरान युवती के परिजनों को इस बात की भनक लग गई और उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ युवक को घेरकर लाठी-डंडों की बरसात कर दी।
पुलिस ने क्या कहा? UP News
प्रेमी के पकड़ाने के बाद रात भर थाने में पंचायत चलती रही। इस बात की खबर जब युवक के परिजनों को हुई तो वो भी आनन-फानन में थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच रात-भर गहमागहमी होती रही। लेकिन सुबह ये फैसला लिया गया कि युवक जिस युवती से रात में चोरी-छिपे मिलने आता है, उसे उससे शादी करनी पड़ेगी। जिसके लिए दोनों पक्ष और युवक राजी हो गए। युवक की रंजामंदी के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं इसलिए पंचायत के बाद दोनों ने कोर्ट में शादी करने का फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।