UP NEWS: गौतमबुद्वनगर। स्र्कैप में कटने की बारी अब सरकारी वाहनों की है। इसके लिए मुख्य सचिव ने बाकायदा प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर सख्ती से अमल में लाने को कहा है। फिलहाल, जनपद में कुल 23 सरकारी वाहन हैं जो 10 और 15 साल की अवधि पूर्ण कर चुके हैं। इस पर एआरटीओ ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इन वाहनों को नोएडा में ही स्क्रैप में कटवाया जाएगा।
UP NEWS
इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी ने एआरटीओ को पत्र भी लिख दिया है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिलाधिकारी को जारी आदेशानुसार उन सभी सरकारी वाहनों को स्क्रैप में कटवाने हेतु निर्देशित किया गया हैं जिन सरकारी वाहन की अवधि 15 वर्ष से अधिक हो गई हैं वह चाहे डीजल से संचालित हो रहे हों या पेट्रोल से।
आपको बता दें कि पोलुशन कन्ट्रोल बोर्ड के द्वारा जारी निर्देश जिसमें पेट्रोल से संचालित होने वाले 15 वर्ष से अधिक पुराने व डीजल से संचालित होने वाले 10 वर्ष पुराने वाहनों को संचालन करने से प्रतिबंधित किया गया हैं। मुख्य सचिव ने इसे सख्ती से लागू करने को कहा है।
एआरटीओ प्रशासन डॉ0 सियाराम वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा उन्हें एक पत्र प्राप्त हुआ हैं जिसमें मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देशित किया गया हैं कि समस्त सरकारी विभाग में संचालित ऐसे वाहनों को डिस्पोज किया जाना सुनिश्चित करें जो 15 साल पूरे कर चुके हैं चाहे वह डीजल से संचालित होने वाले हों या पेट्रोल से। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के सरकारी विभागों में ऐसे 23 वाहन हैं जो 15 वर्ष से अधिक पूर्ण कर चुके हैं। जिनको चिन्हित करते हुए सह संभागीय कार्यालय गौतमबुद्ध नगर द्वारा कार्रवाई अति शीघ्र अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में ऐसे दो रजिस्टर्ड (ए वी एस एस ) स्क्रैप केंद्र हैं जहाँ पर ऐसे सरकारी वाहनों को स्क्रैप में काटा जाता हैं। जो मारुति व महेद्रा के केंद्रों पर बने हुए हैं।