UP News : निर्माणाधीन छत गिरने से एक मजदूर की मौत, एक घायल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:38 AM
UP News: सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारस पट्टी गांव में छत की ढलाई के दौरान उसका एक हिस्सा ढह जाने से एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
UP News
उन्होंने बताया कि पारस पट्टी गांव में शुक्रवार शाम श्याम कुमार के घर के छत की ढलाई चल रही थी, उसी समय अचानक छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मजदूर दयाराम (45) और राम आसरे (30) मलबे में दब गए, जबकि अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
अधिकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतिगरपुर लाकर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि राम आसरे का इलाज हो रहा है।
थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राज कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।