
मुजफ्फरनगर जिले में जानसठ थानाक्षेत्र के एक गांव में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना मंगलवार को तब हुई जब रोहित और संजीव (30) के बीच कहासुनी हो गयी तथा विवाद बढ़ने पर गोलीबारी में संजीव, उसके भाई मोहित और दो बच्चों को गोली लग गयी।