दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट, यूपी में जमकर बरसेंगे बदरा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:29 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:29 AM
UP News : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून ने एंट्री मार ली है। रविवार सुबह नोएडा लेकर दिल्ली तक में बादल छाए रहे है। वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट और बुधवार से शुक्रवार तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में पूरा हफ्ते बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नोएडा, भारी बारिश होने की बात कही है।
UP News
UP में बारिश का अलर्ट
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां मानसून की एंट्री जबरदस्त बारिश लेकर आई है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाके में पूरे सप्ताह बारिश होने की संभवना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार से मंगलवार तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों, बुधवार-गुरुवार को कुछ हिस्सों और शुक्रवार को फिर से अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
मानसून बढ़ रहा आगे
मिली जानकारी के अनुसार मानसून की स्थिति ठीक-ठाक बनी हुई है। मानसून की उत्तरी सीमा का जैसलमेर, चूरू, भिवानी, दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, हरदोई, मुरादाबाद, ऊना, पठानकोट, जम्मू से होकर गुजरना जारी है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ और भागों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। UP News