झांसी में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लोगों ने किया जमकर हंगामा, जानें पूरा मामला?
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 03:44 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 03:44 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के झांसी में चल रहे डांडिया कार्यक्रम में उस दौरान हंगामा मच गया। जब कुछ लोग खुद को हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बताकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के आधार कार्ड चेक करने लगे। इस घटना से लोगों में हडकंप मच गया और लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
डांडिया कार्यक्रम में हंगामा
जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित मॉलिक्यूल होटल की बताई जा रही है। जहां 5 अक्टूबर की रात डांडिया कार्यक्रम होना था लेकिन इससे पहले कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर वहां जा पहुंचे और खुद को हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बताकर लोगों का आधार कार्ड चैक करने लगे। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और 21 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं होटल के सुरक्षाकर्मी की लिखित शिकायत के आधार पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
इस बारे में झांसी नगर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, 5 अक्टूबर को थाना क्षेत्र नवाबाद स्थित मॉलिक्यूल रेस्टोरेंट में डांडिया का प्रोग्राम हो रहा था। इसमें कुछ लोग वहां पर हंगामा करने पहुंचे थे और वहां परमिशन आदि चैक करने लगे। वहां जो प्रत्यक्षदर्शी है उनके द्वारा बताया गया कि कुछ लोग अपने हाथों में लाठी-डंडा लिए हुए थे। जिसके बाद वीडियो फुटेज चैक किया गया कि इनकी परमीशन है या नहीं, कैसे यहां पर कार्यक्रम हो रहा है। ऐसा करना इनके लिए अवैधानिक है। फिलहाल माहौल बिगाड़ने वाले 21 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। UP News