UP News : तबलीगी जमात के लोग कर रहे थे इस्तमा, पुलिस ने पहुंच कर रुकवाया
UP News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:21 AM
UP News : बुलंदशहर के सियाना में दो दिन का इस्तमा( धार्मिक एकजुटता) तबलीगी जमात द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने अब मौके पर पहुंचकर इस इस्तमा को रुकवा दिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। टेंट और फर्श को हटाया जा रहा है, जो जमात द्वारा स्थल पर लगाया गया था।
तबलीगी जमात का इस्तमा पुलिस ने रुकवाया
UP News : बुलंदशहर के सियाना नगर कोतवाली के चौधरियान मोहल्ले में एक खाली प्लॉट में कुछ जमाती जुटना शुरू हो गए थे। धीरे-धीरे यहां पर अधिक तादात में तबलीगी जमात के अनुयाई जुट रहे थे लेकिन ऐसे किसी भी कार्यक्रम की सूचना पुलिस के पास नहीं थी। जैसे ही पुलिस स्थल पर पहुंची तो पुलिस ने अनुमति संबंधित कागजात मांगे जिसके बाद पता चला कि तबलीगी जमात द्वारा किया जा रहा, बिना अनुमति के कराया जा रहा है यह कार्यक्रम। पुलिस ने तुरंत इस्तमा को रुकवाया जिसके बाद टेंट और फर्श आदि को वहां से हटाना और हटवाना शुरू कर दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि यह कार्यक्रम बिना अनुमति चल रहा था जिस कारण पुलिस ने इस कार्यक्रम को आयोजित नहीं होने दिया और मौके से सभी सामानों को हटाना शुरू कर दिया।
बिना अनुमति हो रहा था कार्यक्रम
UP News : पुलिस ने बिना अनुमति चल रहे तबलीगी जमात के इस्तमे को मौके से हटवा दिया है। सभी यहां से वापस जाना शुरू हो गए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चाक चौबंद है। बिना अनुमति किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की सूचना यदि पुलिस को मिलती है तो पुलिस तुरंत इस पर एक्शन लेती है। कोई यात्रा हो या कोई इस्तमा या अन्य कोई भी चीज पुलिस बिना अनुमति किसी भी कार्यक्रम को होने नहीं दे रही है। फिलहाल स्थल से तबलीगी जमात का कार्यक्रम खत्म कर दिया गया है।
मेरी गायकी ही मेरी पहचान : नोएडा में महिलाओं ने मचाई गीत संगीत की धूमदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।