लखनऊ से अयोध्या आने-जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत, बनेगी 9 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
23 Aug 2025 03:32 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
23 Aug 2025 03:32 PM
यूपी में लखनऊ से अयोध्या की ओर जाने वाले यात्रियों और रामलला के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब घंटों का जाम सफर में बाधा नहीं बनेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने राजधानी लखनऊ में 9 किलोमीटर लंबी नई एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह रोड सीधे आउटर रिंग रोड से जुड़कर पूर्वांचल सहित कई जिलों को जाम से 50 साल तक राहत देगी। UP News :
कहां से कहां तक बनेगी सड़क?
करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क पालीटेक्निक चौराहे से शुरू होकर शारदा नहर तक बनाई जाएगी। इसकी डिजाइन को बदला गया है। पहले यह पालीटेक्निक फ्लाईओवर से शुरू होकर शारदा नहर पर खत्म हो रही थी, लेकिन अब इसे हाईकोर्ट और मटियारी चौराहे तक बढ़ाया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड को छह लेन का बनाया जाएगा ताकि आने वाले 50 साल तक ट्रैफिक का दबाव संभाला जा सके। हर रोज यहां से करीब 40 हजार वाहन आराम से गुजर सकेंगे।
किन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा?
* सीतापुर रोड से आने वाला ट्रैफिक सीधे मुंशी पुलिया और पालीटेक्निक फ्लाईओवर होते हुए अयोध्या की ओर निकल सकेगा।
* हाईकोर्ट, विभूति खंड, इस्माइलगंज, हरिहर नगर, कमता, चिनहट, मटियारी, बीबीडी, तिवारी गंज समेत आसपास के इलाकों की 5 लाख से ज्यादा आबादी को राहत मिलेगी।
* आउटर रिंग रोड से जुड़े वाहन बिना शहर में घुसे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।
खासियतें
* सड़क के नीचे और ऊपर दोनों लेवल पर ट्रैफिक का बंटवारा होगा।
* बीबीडी और तिवारीगंज चौराहों को बड़े जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा।
* हर बड़े चौराहे पर 7 मीटर चौड़े रैंप बनाए जाएंगे ताकि लोग आसानी से एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल कर सकें।
* सबसे बड़ा जंक्शन बीबीडी चौराहा होगा, जिसकी चौड़ाई 24 मीटर रखी जाएगी।
जाम से मुक्ति का तोहफा
अभी लखनऊ से अयोध्या की यात्रा के दौरान जाम की वजह से 45-50 मिनट का अतिरिक्त समय बर्बाद होता है। नई एलिवेटेड रोड बनने के बाद यात्री यह दूरी आसानी से तय कर पाएंगे। सेतु निगम ने इसे अगले 50 साल की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। यानी लखनऊ और अयोध्या के बीच सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और सुरक्षित हो जाएगा। UP News :