UP News : पेट्रोल पंप मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:08 AM
UP News : फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर के उत्तर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक पेट्रोल पंप मालिक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
UP News
पुलिस अधीक्षक (नगर) सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के गणेश नगर निवासी 62 वर्षीय अविनाश दत्त बंसल का आसफाबाद, थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित गुप्ता फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह बंसल ने अपने निवास पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
एसपी के सर्वेश कुमार मिश्रा के मुताबिक परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला कि बंसल काफी समय से बीमार चल रहे थे।