पहलगाम हमले के कारण PM मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा रद्द
Plane Crash
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:23 PM
UP News : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तर प्रदेश का दौरा रदद कर दिया गया है। PM मोदी 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आने वाले थे। उत्तर प्रदेश के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण PM मोदी का उत्तर प्रदेश का दौरा रदद कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आने वाले थे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में आने वाले थे। पहलगाम में आतंकी हमले के बीच प्रधानमंत्री मोदी का 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का निर्धारित दौरा रद्द हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी को कानपुर में मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन करना था और फिर एक जनसभा को संबोधित करना था। इस बात की जानकारी PM कार्यालय की तरफ से दी गई है।
फिलहाल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा बीच में ही छोडक़र भारत लौट आए हैं। जब पीएम मोदी भारत वापस लौट रहे थे, तब उनका विमान उस रूट से वापस नहीं आया, जिस रूट से सऊदी गया था। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी ली। UP News
उत्तर प्रदेश में 20 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 20000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले थे। लेकिन आतंकी हमले में कानपुर के साहसी युवा बेटे शुभम की भी जान चली गई। ऐसे में लोगों की गमगीन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए PM मोदी का उत्तर प्रदेश का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इस दुख की घड़ी में सम्मान के तौर पर कानपुर में किसी भी तरह के जश्न या औपचारिक सार्वजनिक कार्यक्रम को टालना उचित समझा गया। मंगलवार को आतंकियों ने पहलगाम में हमला कर दिया था। जिससे 28 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकियों ने जिस वक्त हमले को अंजाम दिया, उस वक्त टूरिस्ट मौज मस्ती कर रहे थे। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है।
इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में तीन लोगों के स्केच जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। तीनों आतंकवादियों के कोड नाम मूसा, यूनुस और आसिफ थे। ये पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि स्केच आतंकी हमले में जीवित बचे लोगों की मदद से तैयार किए गए हैं। प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकी समूह के एक छाया संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने मंगलवार दोपहर को हमले की जिम्मेदारी ली। UP News