UP News : भंडारे के बहाने ले जाकर आढ़ती को खिलाया जहर
UP News: Poisoned to agent by taking him on the pretext of Bhandara
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:26 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:26 PM
UP News : कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में घर से ले जाकर चार लोगों ने आढ़ती की जहर खिलाकर हत्या कर दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आढ़ती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP News :
पत्नी से कहा दो घंटे बाद आएगा
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर निगोह निवासी मुकेश गुप्ता (32) निगम मंडी में आढ़त की दुकान किए है। उसके भाई अभिषेक ने बताया कि शाम को चार युवक उसके घर पर आए और उसके भाई को नौगाईं गांव में भंडारा खिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। दो घंटे बाद पत्नी देवकी ने फोन कर आने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह नौगाईं में भंडारा खा रहा है, कुछ देर बाद घर वापस आ जाएगा।
रिश्तेदार ने दी सूचना
रात आठ बजे के करीब चाचा सुभाष चंद्र गुप्ता के साले ने घर जाकर सूचना दी कि मुकेश ट्यूवबेल के पास पड़ा उल्टियां कर रहा है। इसके बाद आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचकर उसने दम तोड़ दिया।
पिता का शव देख बेसुध हुए बेटे
परिजन उसके शव को गांव ले आए। उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आढ़ती मुकेश के बेटी पांच साल की बेटी नेहा व एक सात साल का बेटा अनमोल है। जैसे ही पिता का शव घर आया, दोनों बच्चे बेसुध हो गए। दोनों ही गुमसुम खड़े कभी अपने पिता के शव को निहार रहे थे, तो कभी आने-जाने वालों को टकटकी लगाकर दे रहे थे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों ने मुकेश की हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज आरके सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता लग पाएगा। परिवार ने जहर देने की शिकायत की है। जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।