UP NEWS: संभल में पुलिस की भैंस तस्करों से मुठभेड़, दो बदमाश व एक सिपाही घायल
UP NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
02 Feb 2023 10:04 PM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Feb 2023 10:04 PM
UP NEWS: संभल (उप्र)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में पुलिस दल की कथित भैंस तस्करों से मुठभेड़ हो गयी, जिसमें दो बदमाश एवं एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
UP NEWS
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के सैदपुर जसकोली गांव के पास पुलिस को बदमाशों के होने की सूचना मिली। मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस दल ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने गोली चला दी, जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।
इस मुठभेड़ में दो बदमाश इकराम उर्फ कलुआ और मो उमर के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक सिपाही अमित कुमार भी घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
बाद में जांच के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछतांछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक मेटाडोर से दो भैंस और एक भैंस का बच्चा बरामद किया गया है साथ ही दो अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं ।