दलित हत्या पर सियासत : राहुल और खरगे ने मॉब लिंचिंग, बुलडोजर और भीड़तंत्र पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
07 Oct 2025 02:29 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
07 Oct 2025 02:29 PM
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या ने देश को झकझोर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इसे इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या बताया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब तबके के लोग अक्सर निशाना बनाए जाते हैं। देश में नफरत, हिंसा और भीड़तंत्र को संरक्षण मिला हुआ है, और संविधान की जगह बुलडोजर, इंसाफ की जगह डर ने ले ली है। उन्होंने परिवार के साथ खड़े होने और न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। UP News :
तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
संयुक्त वक्तव्य में कांग्रेस ने कहा कि यह घटना संविधान के प्रति अपराध है और दलित समुदाय पर कलंक है। देश में मॉब लिंचिंग, बुलडोजर अन्याय और भीड़तंत्र जैसी प्रवृत्तियाँ 2014 के बाद भयावह पहचान बन चुकी हैं। रायबरेली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
ग्रामीणों ने ड्रोन चोर समझकर पीटा
घटना के समय हरिओम अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे, जब उन्हें ग्रामीणों ने ड्रोन चोर समझकर पीटा और रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। कांग्रेस पार्टी ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हों और सामाजिक न्याय, समानता और संवेदना के लिए लड़ाई जारी रखें। रायबरेली में हुए दलित युवक की हत्या के मामले को कांग्रेस राष्टÑीय मुद्दा बनाना चाहती है। UP Newsभारत ने यूएनएससी में पाकिस्तान की पोल खोली, लाखों महिलाओं का रेप करने का किया पर्दाफाश