गांव में पोस्टर चस्पा कर दिया चोरी की घटना को अंजाम, लोगों में दहशत
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:14 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:14 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में डाकू गैंग के खौफ से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले डाकू गैंग पहले गांव में चोरी की खुली चुनौती देते हुए एक चेतावनी भरा पोस्टर चस्पा किया था। जिसके बाद गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस गैंग का आतंक पिछले 15 दिनों से जारी है।
UP News
बता दे कि चोरी की घटना से पहले चेतावनी भरे पोस्टर चस्पा करने वाले इस गैंग ने पहले रूधौली और वाल्टरगंज थाना क्षेत्र और अब मुंडेरवा थाना इलाके में 10 दिनों के अंदर भयानक लूटपाट का पोस्टर चस्पा कर हड़कंप मचा दिया है। जिसके बाद लोगों की नींद हराम हो रही है। गांव में लोग रातों को जागकर पहरे दे रहे है।
लूट से पहले चस्पा किया था पोस्टर
दरअसल पोस्टर चस्पा कर पहले गांव वालों को खुली चुनौती दी गई कि जितनी ताकत लगाना हो लगा लो, जितना रात में जागना हो जाग लो। आने वाले 10 दिनों में कुछ चुनिंदा घरों में भयानक लूटपाट की जाएगी। लूट का पोस्टर देख कर गांव के लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। डकैतों के फरमान से लोग रात-रात भर जाग कर पहरा देने को मजबूर हैं। वहीं 15 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस पोस्टर लगाने वाले गैंग का खुलासा नहीं कर सकी है।
UP News पोस्टर लगने से लोगों में दहशत
मुंडेरवा थाना इलाके में एक सप्ताह पहले चोरों ने लूट का पोस्टर चस्पा कर पुलिस और गांव वालों को खुला चैलेंज दिया था। जिसके बाद ओडवारा गांव में ललित मोहन के घर में चोरी हो गई। रात 2 बजे अज्ञात चोर गेट तोड़ घर में घुस गए। एक दर्जन की संख्या में बदमाश थे। पीड़ित वृद्ध महिला ने बताया की गर्दन पर चाकू लगा कर घर में रखा नगदी और जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। पोस्टर लगाने के बाद चोरी की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। गैंग के नाम से चस्पा किए गए पोस्टर से अब लोग भयभीत होने लगे हैं।
अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक गोपाल चौधरी ने बताया कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र में चोरी की सूचना मिली थी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होने कहा कि यह डकैती की घटना नहीं, चोरी की घटना थी। इस मामले में केस दर्ज कर जांच के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।