अब उत्तर प्रदेश में आई लव सीएम योगी और आई लव बुलडोजर का पोस्टर, सपा ने जताया विरोध
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
27 Sep 2025 01:17 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
27 Sep 2025 01:17 PM
आई लव मोहम्मद विवाद के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में राजनीतिक पोस्टरों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आई लव योगी आदित्यनाथ और आई लव बुलडोजर के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगते ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। सूत्रों के अनुसार, इन पोस्टरों को उत्तर प्रदेश की लखनऊ बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी ने लगवाया है। पोस्टर उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के प्रमुख इलाकों जैसे समता चौराहा, वीआईपी चौराहा और जानकीपुरम में लगाए गए हैं। पोस्टरों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी तस्वीर के साथ ही बुलडोजर की तस्वीर और आई लव बुलडोजर का संदेश भी शामिल है। UP News :
आई लव बुलडोजर का संदेश पूरी तरह गलत
इसको लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने कहा कि किसी व्यक्ति को आदर्श मानकर पोस्टर लगाना ठीक है, लेकिन आई लव बुलडोजर का संदेश पूरी तरह गलत है। उनका कहना है कि यह गरीबों और कमजोर वर्ग के खिलाफ चलाए जाने वाले बुलडोजर अभियान को सही ठहराने जैसा है। राणा ने कहा, कानपुर में गरीब ब्राह्मण की झोपड़ी पर बुलडोजर चला और अकबरनगर में गरीबों की बस्तियाँ उजाड़ दी गईं। क्या यह सही है कि इसे प्रचारित किया जाए?
सोशल मीडिया पर यह पोस्टर हो रहा तेजी से वायरल
सपा प्रवक्ता का यह बयान इस बात की तरफ इशारा करता है कि पोस्टर केवल राजनीतिक संदेश नहीं बल्कि समाज में अलगाव और विरोधाभासी भावनाओं को भी जन्म दे सकता है। वहीं, बीजेपी युवा मोर्चा का कहना है कि यह पोस्टर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम और उनके बुलडोजर अभियान की लोकप्रियता को दर्शाने के लिए लगाया गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों के बीच भी इस पर मतभेद देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग इसे मुख्यमंत्री की लोकप्रियता के संकेत के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे गरीबों के खिलाफ नकारात्मक संदेश फैलाने वाला करार दे रहे हैं। UP News