UP News : तांत्रिक ने झाड़-फूंक कर खिलाया प्रसाद, आठ बेहोश
UP News: Prasad was fed by a tantrik, eight fainted
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:36 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:36 PM
UP News : बांदा। यूपी के बांदा जिले के तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र में झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक बाबा का प्रसाद खाकर आठ लोग उल्टियां करने के साथ बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP News :
थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी कालिका कोटार्य (65) गांव के बाहर कुटिया बनाकर झाड़ फूंक करता है। फतेहपुर से एक व्यक्ति मुकेश अपनी समस्या लेकर तांत्रिक बाबा के पास जसईपुर से अपनी परेशानी लेकर आया। बाबा ने झाड़ फूंक के बाद सभी को प्रसाद खिलाया। कुछ देर बाद तांत्रिक बाबा कालिका कोटार्य सहित मुकेश की पत्नी सरोज (50), बेटे आदित्य (12), ललित (8), बेटी नीलू (16), अंजली (12) व अवधेश (40) पुत्र भूरा, ललित (14) पुत्र मुकेश को उल्टियां होने लगीं। सभी बेहोश हो गए।
प्रसाद में धतूरे के बीज खिलाने की आशंका
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को पीएससी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह का कहना है कि बाबा धतूरे के बीज मिलाकर गांजा पीता है। प्रसाद में उन्हीं बीज को घर के सदस्यों ने खा लिया है।
मिठाई को टेस्टिंग के लिए भेजा
पीएचसी के फार्मासिस्ट मनीष तिवारी का कहना है कि पुलिस द्वारा मिठाई लाई गई मिठाई को उन्होंने सूंघा है। उन्हें सूंघने मात्र से पलटियां होने लगी हैं। मिठाई में कोई जहरीला पदार्थ मिला होने की संभावना है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह का कहना है कि इस मिठाई को टेस्टिंग के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो सकेगा। उसी आधार पर तहरीर लिखकर आगे कार्रवाही की जाएगी।