यूपी से हरियाणा को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी, 8 राज्यों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
भारत
चेतना मंच
04 Sep 2025 07:13 PM
UP News : पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच यात्रा जल्द और फर्राटेदार होने वाली है। उत्तर प्रदेश में बनने वाले पानीपत-बागपत-मेरठ लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका सर्वेक्षण जल्द शुरू हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के बागपत से राष्ट्रीय लोकदल के सांसद राजकुमार सांगवान ने इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की मांग उठाई थी। उत्तर प्रदेश के इस सांसद के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद पश्चिमी यूपी और हरियाणा ही नहीं बल्कि कुल 8 राज्यों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
लंबाई और महत्व
* एक्सप्रेसवे की लंबाई: लगभग 80 किलोमीटर
* इससे मेरठ और बागपत सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को रफ्तार मिलेगी।
* यातायात और लॉजिस्टिक्स दोनों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग होगा।
कनेक्टिविटी और योजनाएं
राजस्थान के बीकानेर से डबवाली नेशनल हाईवे का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। इसे पानीपत तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। वाराणसी से कोलकाता नेशनल हाईवे का निर्माण और इसे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का भी प्लान है। गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इस नई एक्सप्रेसवे योजना के लागू होने से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। UP Newsयूपी के इस जिले में है एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल, 2252 लाख टन गन्ने की सालाना उत्पादन क्षमता