
गोरखपुर जिला कारागार में बंद कैदियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने प्रयागराज से पवित्र संगम जल मंगवाया है। यहां वर्तमान में 1918 कैदी बंद हैं, जिनमें से कई ने संगम से जल को मंगाने की इच्छा जाहिर की थी. जिला कारागार प्रशासन ने कैदियों की धार्मिक भावना का सम्मान रखते हुए दो कर्मचारियों को प्रयागराज भेजा, जो वहां से संगम का जल लेकर लौटे हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि यह पवित्र जल कैदियों के स्नान वाले पानी में मिलाया जाएगा, ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस पहल से कैदियों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
कारागार प्रशासन का यह प्रयास कैदियों के मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे वे सजा की अवधि के दौरान धार्मिक आस्था और मानसिक शांति बनाए रख सकें। यहां पर 1911 कैदी महाकुंभ के पवित्र जल से स्नान करेंगे। जेल अधीक्षक वीके पांडेय ने कहा कि संगम तट से गंगाजल मंगाया गया है। इसको लेकर बंदी भी काफी खुश हैं कि वे पवित्र गंगाजल से स्नान कर सकेंगे।